दिल्ली

Most Polluted Capital: दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, रिपोर्ट में तीसरे नंबर पर भारत

स्विस रिपोर्ट ने हाल ही बताया कि दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। यहां की हवा देश की औसतन हवा से ज्यादा खराब है।

Image

दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली।

Photo : PTI

Most Polluted Capital: प्रदूषण को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर से चर्चा में है, क्योंकि दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी में पहले नंबर पर आया है। स्विस-आधारित वायु-गुणवत्ता निगरानी ग्रुप ने बताया कि वर्ष 2023 में दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर था। (आईक्यू एयर) IQAir ने कहा कि दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर बांग्लादेश और पाकिस्तान हैं।

पिछले साल से बदतर स्थिति

बता दें कि वर्ष 2022 में भारत दुनिया का आठवां सबसे प्रदूषित देश था। भारत के कई भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। IQAir की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में PM2.5 का औसत स्तर 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है।

जानकारी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर जिस हवा में 12 से 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पीएम 2.5 होता है उसे सांस लेने के लिए सुरक्षित माना जाता है, जबकि 35 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक मान वाली हवा को खराब श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली की हवा जहरीली

बता दें कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता देश की औसत वायु गुणवत्ता से भी बदतर मापी गई है। दिल्ली में PM2.5 की रीडिंग 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। गौरतलब है कि दिल्ली में साल भर खराब हवा का प्रभाव रहता है, लेकिन सर्दियों के समय में खासकर हवा जहरीली हो जाती है। प्रदूषण को रोकने के लिए कई प्रकार की व्यवस्था की जाती हैं, लेकिन इसका सकारात्मक असर नहीं दिखता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'