दिल्ली

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल तीसरी बार चुनी गईं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की अध्यक्ष

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 05:50 PM IST

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल तीसरी बार निर्विरोध अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की अध्यक्षा चुनी गईं। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी।

Image

सावित्री जिंदल सहित अन्य लोग।

Photo : Times Now Digital

Delhi: महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च सोसायटी (अग्रोहा) की गवर्निंग बॉडी के आम चुनाव में हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल को तीसरी बार निर्विरोध सोसायटी की अध्यक्षा चुना गया। दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित सोसायटी के आम चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के बाद अध्यक्ष सावित्री जिंदल ने अग्रवाल समाज के सभी मेंबर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी।

क्या कुछ बोलीं सावित्री जिंदल?

सावित्री जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के नेतृत्व में उनकी टीम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा सेवा का उत्कृष्ट केंद्र बनाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास, समाजसेवी घनश्याम दास गोयल और पूर्व ऊर्जा मंत्री ओपी जिंदल जी ने चिकित्सा सेवा के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च सोसायटी की स्थापना की थी, जिसे आगे बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सरकार का जताया आभार

पूर्व मंत्री जिंदल ने कहा कि यह संस्था सरकार के सहयोग व मार्गदर्शन से महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज-अग्रोहा का संचालन सफलतापूर्वक कर रही है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को देश का दूसरा सबसे बड़ा ऐसा संस्थान घोषित किया है, जिसे चिकित्सा में करियर बनाने वाले छात्र सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं ।

करोड़ों मरीज हो रहे लाभांवित

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब और राजस्थान के करोड़ों मरीजों के लिए आशा की एक किरण है। जिंदल ने कहा कि हम इस संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे और पूरे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के अग्रवाल समाज के सपनों को साकार करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article