दिल्ली

देश की आवाज ले 'राजा' के सिंघासन तक आ गए हम...दिल्ली की दहलीज पर कदम रखने से पहले राहुल का पैगाम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2022, 09:15 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद से शुरू होगी और दिल्ली से आगरा को जोड़ने वाले NH19 पर मथुरा रोड से होते हुए बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास, बदरपुर सीमा से दिल्ली में प्रवेश करेगी। यह राजघाट तक पहुंचने से पहले एनएफसी, आश्रम, जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, आईटीओ, लाल किला और नेताजी सुभाष मार्ग से गुजरेगी।

Image

भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंचा राहुल गांधी का मार्च

Photo : Twitter

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कल यानि कि शनिवार (24 December 2022) को दिल्ली पहुंच जाएगी। शुक्रवार को यह यात्रा दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पहुंच गई है। दिल्ली में एंट्री से पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है।

क्या बोले राहुल

राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा- "महंगाई हटाओ। बेरोज़गारी मिटाओ। नफ़रत मत फैलाओ - हिंदुस्तान की ये आवाज़ ‘राजा’ के सिंघासन तक ले कर, दिल्ली आ गए हम। आइये, इसे और बुलंद करने के लिए, हमसे राजधानी में जुड़िए।"

क्या है कार्यक्रम

यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर, 2022 को हरियाणा के फरीदाबाद होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा चरण के अंतिम दिन फरीदाबाद पहुंची और शनिवार को दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा ने बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया था और NH19 के माध्यम से दिल्ली में प्रवेश करेगी।

यहां जाने से बचें

कांग्रेस की यह यात्रा जिन रूटों से गुजरेगी, वहां ट्रैफिक कुछ समय के लिए ही सही लेकिन थम जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद से शुरू होगी और दिल्ली से आगरा को जोड़ने वाले NH19 पर मथुरा रोड से होते हुए बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बदरपुर सीमा से दिल्ली में प्रवेश करेगी। यह राजघाट तक पहुंचने के लिए एनएफसी, आश्रम, जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, आईटीओ, लाल किला और नेताजी सुभाष मार्ग से गुजरेगी।

यहां से गुजर चुकी है यात्रा

कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक की कांग्रेस की यह यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान को कवर कर चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article