दिल्ली

जासूसी कांड में पकड़े गए कासिम को पाकिस्तान में मिली ट्रेनिंग, आरोपी ने पूछताछ में उगले कई राज

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान से पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में कासिम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी को लाहौर के आर्मी कैंप में 3 ISI के अफसरों ने ट्रेनिंग थी। आरोपी अलवर के आर्मी स्टेशन की जासूसी कर रहे थे और आर्मी मूवमेंट की जानकारी भेज रहे थे। फिलहाल दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Pakisthani Spy Caught: पाकिस्तानी के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े कासिम से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच में सामने आया है कि 3 ISI के अधिकारी कासिम समेत कुछ आरोपियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दे रहे थे। ISI के इस जासूसी रैकेट में शामिल 2 और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिसमें से एक का नाम हसीन है जो ISI के हैंडलर्स को सीक्रेट जानकारी पहुंचा रहा था। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अलवर आर्मी स्टेशन की जासूसी कर रहे थे आरोपी

पाकिस्तान में कासिम को लाहौर के आर्मी कैंप में 3 ISI अधिकारी ट्रेनिंग दे रहे थे। इसके साथ ही कुछ और आरोपियों को भी ट्रेनिंग दी जा रही थी। इन ट्रेनिंग अधिकारियों में से दो लोगों का कोड नेम शाह जी और ताऊजी था। वहीं तीसरे ISI अधिकारी की पहचान वकास के तौर हुई है। कासिम से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अलवर के आर्मी स्टेशन की जासूसी कर रहे थे। ये लोग आर्मी की गाड़ियों की मूवमेंट की तस्वीरें खींच रहे थे और मूवमेंट की टाइमिंग नोट कर रहे थे। कासिम से ISI अधिकारियों से ट्रेनिंग पाने वाल अन्य आरोपी हसीन समेत दो लोग फिलहाल फरार है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।

आरोपी दो बार जा चुका है पाकिस्तान

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (एनडीआर) ने बुधवार को राजस्थान के मेवात से कासिम को गिरफ्तार किया था। उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप है। वह दो बार पाकिस्तान जा चुका है। पहली बार वह अगस्त 2024 में पाकिस्तान गया था और दूसरी बार मार्च 2025 में गया था। इस दौरान वह करीब 90 दिन तक वहां रहा था। आरोपी कासिम ने पाक खुफिया ऑपरेटिव के अधिकारियों को भारतीय सिम कार्ड भी दिया है। जिसका इस्तेमाल भारत में जासूसी के लिए हो रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से मोबाइल के अलावा कई सिम कार्ड और अन्य अहम सुराग भी मिले है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article