दिल्ली

दिल्ली के हर मोहल्ले में अब ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’, सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान- CM रेखा गुप्ता

सरकार ने कहा कि दिल्ली पुराने मोहल्ला क्लिनिकों में सुविधाएं सीमित थीं, लेकिन नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर आधुनिक तकनीक और अधिक सेवाओं के साथ आए हैं। इनमें ओपीडी, लैब टेस्ट, मुफ्त दवाइयां, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सेवाएँ, तथा मानसिक स्वास्थ्य और दंत चिकित्सा जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।

Image

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फोटो- OfficialRekhaGupta)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब राजधानी के हर इलाके में लोगों को उनके घर के पास ही अच्छी और सस्ती इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल 168 आयुष्मान आरोग्य मंदिर काम कर रहे हैं, जबकि 187 और केंद्र दिसंबर तक शुरू हो जाएंगे। ये केंद्र दिल्ली के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसान और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराएंगे।

किराए के क्लिनिक नहीं, अब सरकार के अपने केंद्र

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब दिल्ली सरकार अपने स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवनों में नहीं चलाएगी, क्योंकि सरकार के पास इन आरोग्य मंदिरों के लिए पर्याप्त जगह है।

मोहल्ला क्लिनिक से आगे की सोच

उन्होंने बताया कि पुराने मोहल्ला क्लिनिकों में सुविधाएं सीमित थीं, लेकिन नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर आधुनिक तकनीक और अधिक सेवाओं के साथ आए हैं। इनमें ओपीडी, लैब टेस्ट, मुफ्त दवाइयां, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सेवाएँ, तथा मानसिक स्वास्थ्य और दंत चिकित्सा जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बना नया स्वास्थ्य मॉडल

दिल्ली के ये नए केंद्र इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स (IPHS) के मानकों के अनुसार बनाए गए हैं। यहां प्रशिक्षित डॉक्टर, पर्याप्त दवाइयाँ और जरूरी उपकरण उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि लोगों में विश्वास और स्वस्थ जीवन की संस्कृति बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा “आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली की नई पहचान बनेंगे, जहां हर नागरिक को सम्मान और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article