दिल्ली

दिल्ली में बदल गई ऑफिस की टाइमिंग, जानें अब कितने बजे खुलेंगे MCD और सरकार के दफ्तर

दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय प्रदूषण के 'बहुत खराब' स्तर को देखते हुए लिया गया है।

Image

दिल्ली में ऑफिस की टाइमिंग में बदलाव (फोटो-Istock)

दिल्ली : दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कार्यालयों के कार्य समय को 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक बदलने का निर्णय लिया है। कार्यालयों का नया समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम के कार्यालयों का समय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

मौजूदा समय में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक और दिल्ली नगर निगम के कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होते हैं। खुलने के समय में केवल 30 मिनट के अंतर के कारण सुबह और शाम दोनों समय भारी यातायात और भीड़भाड़ रहती है, जिससे वायु प्रदूषण और बढ़ जाता है। लिहाजा, सरकार ने इसकी टाइमिंग को बदलने का निर्णय लिया है।

दिल्ली में आज प्रदूषण

फिलहाल दिल्ली के तापमान में गिरावट के साथ ही हवा की रफ्तार कम होते ही वायु गुणवत्ता एक बार फिर बिगड़ने लगी है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 से 370 के बीच दर्ज की गई है, जिनमें आनंद विहार में 332, बवाना में 366, चांदनी चौक में 354, बुराड़ी में 345 और अलिपुर में 316 दर्ज किया गया है।

दिल्ली में वायु क्वालिटी प्रदूषण कितनी है?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक श्रेणी का पार कर गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CBCP) के आंकड़ों के मुबाकि, शहर की वायु क्वालिटी 330 के आसपास है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article