दिल्ली

Expressway और NH पर हर 50 किमी पर मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, मंजिल पर पहुंचकर भी सुहाना सफर याद रहेगा

राजमार्गों के किनारे हाईवे विलेज और हाईवे नेस्ट नाम की सुविधाओं को स्थापित किया जाएगा। इसमें हाईवे के किनारे लोगों को कार, ढाबा, रेस्त्रां, फूड प्लाजा, रेस्ट रूम, डॉरमेट्री, बस व ट्रकों के लिए पार्किंग और पेट्रोल व गैस स्टेशन की सुविधाएं मिलेंगी।

Image

राजमार्गों के किनारे बनेंगे हाईवे विलेज और हाईवे नेस्ट (सांकेतिक फोटो)

Delhi News: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) राजमार्गों पर आपकी यात्रा के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। अब भारत के लोगों को भी विदेशों की तरह राजमार्गों पर आराम और खानपान की विश्वस्तरीय सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए NHAI ने प्रत्येक ग्रीनफील्ड एक्सेस कंटोल्ड हाईवेज पर 'हाईवे विलेज' और 'हाईवे नेस्ट' नाम से सुविधाएं स्थापित करने की योजना बनाई है। इन सुविधाओं को हाईवेज पर 50 किमी की दूरी पर बनाया जाएगा। हाईवे विलेज और हाईवे नेस्ट में कार, ढाबा, रेस्तरां, फूड प्लाजा, रेस्ट रूम, डॉरमेट्री, बस व ट्रकों के लिए पार्किंग और पेट्रोल व गैस स्टेशन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यहां किसानों की ताजा फल-सब्‍जी भी होंगी और स्‍थानीय हस्‍तशिल्‍प की दुकानें भी रहेंगी।

देशभर में 1000 स्थानों पर होंगी सुविधाएं

एनएचएआई हाईवे विलेज और हाईवे नेस्ट नाम की वे-साइड अमेनिटीज को राजमार्गों के डिजाइन में ही शामिल करने की तैयारी कर रहा है। एनएचएआई ने अगले पांच सालों में देशभर में 1000 स्थानों पर इस सुविधा को उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। पहले राजमार्गों के किनारे सिर्फ 600 एमेनिटीज बनाने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। इनके लिए जमीन और सभी जरूरी मंजूरियों को एनएचएआई उपलब्ध कराएगा। इनका निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत किया जाएगा। निजी क्षेत्र इन सुविधाओं का विकास करके इन्हें 15-30 सालों तक चलाएगा।

स्थानीय स्तर पर पैदा होगा रोजगार

ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवेज पर हर 50 किमी की दूरी पर हाईवे विलेज और हाईवे नेस्ट सुविधाएं बनाए जाएंगी। इन दोनों में से हाईवे विलेज में ज्यादा सुविधाएं होंगी। हाईवे विलेज को 5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनाया जाएगा, जबकि हाईवे नेस्ट को 5 एकड़ से कम जमीन पर बनाया जाएगा। राजमार्गों और इन सुविधाओं के लिए जमीन अधिग्रहण का काम साथ-साथ किया जाएगा। भारत में बन रहे एक्सप्रेसवे पर पहले से ही वे-साइड अमेनिटीज बनाने का प्रस्ताव है, अब हाईवेज पर भी ऐसी सुविधाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। इन सुविधाओं से राजमार्गों पर सफर करने वाले लोगों की यात्रा का अनुभव बेहतर होने के साथ ही इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी पैदा होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई