दिल्ली

Delhi EV Policy: दिल्ली में ई-वाहनों को नई रफ्तार, 'इलेक्ट्रिक वाहन नीति' मार्च 2026 तक बढ़ी

नई EV नीति के तहत चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने, पुराने प्रोत्साहनों की समीक्षा करने, बैटरी व ई-वेस्ट निपटान के नियम तय करने और सार्वजनिक-निजी भागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Image

राजधानी में ई-वाहनों को नई रफ्तार (फाइल फोटो: canva)

दिल्ली सरकार ने राजधानी को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली की वर्तमान इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति को अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह विस्तार इसलिए किया गया है ताकि नई EV नीति को और बेहतर, समावेशी और भविष्य के अनुरूप बनाया जा सके। सरकार अब जनता, उद्योगों, पर्यावरण विशेषज्ञों और अन्य संस्थाओं से सुझाव लेकर एक मजबूत और व्यापक नीति तैयार करेगी।

नई EV नीति के तहत चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने, पुराने प्रोत्साहनों की समीक्षा करने, बैटरी व ई-वेस्ट निपटान के नियम तय करने और सार्वजनिक-निजी भागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

'ग्रीन दिल्ली' विजन को साकार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है

यह कदम दिल्ली सरकार के 'ग्रीन दिल्ली' विजन को साकार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली को एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर बनाया जाए, जहां लोगों को बेहतर और पर्यावरण मित्र परिवहन सुविधा मिल सके।

इस नीति विस्तार को 'सुनो, समझो और नेतृत्व करो' का अवसर बताया

दिल्ली सरकार ने इस नीति विस्तार को "सुनो, समझो और नेतृत्व करो" का अवसर बताया है, जिससे राजधानी को ई-वाहनों की दिशा में एक नई गति और दिशा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article