दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था का कारण बनी नई पार्किंग योजना, जाम और जुर्माने से परेशान कैब-ऑटो ड्राइवर, समय बढ़ाने की उठी मांग

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नई पार्किंग व्यवस्था लागू होने के बाद से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुफ्त ड्रॉप जोन में निर्धारित आठ मिनट की समय सीमा अव्यवहारिक साबित हो रही है, जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और कैब तथा ऑटो चालकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

Image

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था का कारण बनी नई पार्किंग योजना

Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नई पार्किंग व्यवस्था लागू करने के बाद से लोगों की परेशानी कम होने की बजाए बढ़ गई है। इससे यात्रियों समेत वाहन चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लागू हुई ये नई पार्किंग व्यवस्था लोगों के लिए अव्यवहारिक साबित हो रही है। इसका सबसे अधिक असर कैब और ऑटो चालकों को झेलना पड़ रहा है। बीते दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 8 मिनट की मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था लागू की गई थी। आज ये व्यवस्था अब जाम और जुर्माना फैलाने वाली व्यवस्था बन गई है।

मुफ्त जोन में 8 मिनट के बाद लगेने लगा जुर्मान

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परिसर में दो प्रकार की पार्किंग व्यवस्था है: एक मुक्त ड्रॉप जोन और दूसरी सामान्य पार्किंग, जिसमें शुल्क देना होता है। मुफ्त ड्रॉप जोन में वाहन के प्रवेश करते ही समय की गिनती शुरू हो जाती है, और यदि वाहन चालक आठ मिनट के भीतर इस एरिया से बाहर नहीं निकल पाते, तो उन पर जुर्माना लगाया जाता है।

बता दें कि ये जुर्माना 50 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक जा सकता है, जिससे वाहन चालकों को बिना किसी गलती के भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ रहा है। इसके अलावा, पार्किंग तक पहुंचने का रास्ता भी सुविधाजनक नहीं है, जिससे वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं।

वाहन चालकों की क्या है मांग

वाहन चालकों ने मांग की है कि मुफ्त पार्किंग की समय सीमा को बढ़ाकर 15 से 20 मिनट किया जाए और ड्रॉप जोन को अवरोध मुक्त बनाया जाए। कुछ चालकों ने सुझाव दिया है कि रेलवे प्रशासन को यातायात प्रबंधन में सुधार करना चाहिए ताकि जाम की स्थिति कम हो सके। वाहन चालकों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था सुविधा के बजाय सजा बन गई है, और यदि जल्द ही समाधान नहीं निकाला गया, तो अव्यवस्था और बढ़ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!