दिल्ली

Delhi: कार्डधारक मेट्रो यात्रियों को मार्च से मिलने वाली है लाइन में लगने से राहत, आने वाला है ये खास कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 02:24 PM IST

Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मार्च माह से दिल्‍ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क में एनसीएमसी से यात्रा की सुविधा शुरू हो जाएगी। डीएमआरसी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अभी मेट्रो स्‍टेशनों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर एएफसी गेट लगाए जा रहे हैं। इसकी मदद से एनसीएमसी कार्डधारक सीधे मेट्रो के अंदर एंट्री कर सकेंगे।

Image

दिल्‍ली मेट्रो में मार्च से एनसीएमसी सुविधा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मार्च माह के आखिर तक दिल्‍ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क में एनसीएमसी सुविधा
  • एनसीएमसी शुरू होने यात्रियों को नहीं लगना पड़ेगा लाइन में
  • अभी यह सुविधा यात्रियों को सिर्फ एयरपोर्ट लाइन पर मिल रही

Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मार्च माह से इन्‍हें मेट्रो स्‍टेशन पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। क्‍योंकि डीएमआरसी आगामी मार्च माह से पूरे मेट्रो नेटवर्क में नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से यात्रा की सुविधा शुरू करने जा रही है। मेट्रो स्‍टेशनों पर इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अभी मेट्रो के सभी स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर एएफसी (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन) गेट लगाए जा रहे हैं। इसकी मदद से एनसीएमसी कार्डधारक सीधे मेट्रो के अंदर एंट्री कर सकेंगे। उन्‍हें दूसरे यात्रियों की तरह कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

डीएमआरसी प्रवक्‍ता ने बताया कि एनसीएमसी कार्ड से यात्रा करने वाल यात्रियों के लिए सभी स्‍टेशनों पर एक से दो गेट रिजर्व रहेंगे। इन गेटों में जो सॉफ्टवेयर लगाया जाएगा, वह केवल एनसीएमसी कार्ड को ही रीड करेगा। इसके अलावा इन गेटों पर क्यूआर कोड स्कैनर भी लगाया जाएगा। जिसे यात्री अपने फोन से स्कैन कर मेट्रो सफर को जारी रख सकेंगे। साथ ही इन गेटों से अकाउंट बेस्ड टिकट और एनएफसी के जरिए भी यात्रा की सुविधा रहेगी। जिसकी मदद से यात्री अपने फोन में मौजूद टिकट की मदद से भी मेट्रो में एंट्री कर सकेंगे। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार इस नए सिस्टम के शुरू होने के बाद लोग डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ही मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे। मेट्रो का किराया सीधे उनके बैंक अकाउंट से कट जाएगा।

10 फीसदी गेट होंगे एनसीएमसी कार्ड धारकों के लिए रिजर्व

डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया कि अभी दिल्‍ली मेट्रो में यह सुविधा सिर्फ एयरपोर्ट लाइन पर दी जा रही है, लेकिन मार्च के अंत तक इसे दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क में शुरू कर दिया जाएगा। इस सुविधा को शुरू करने का काम तेजी से किया जा रहा है। अभी सभी स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर एक या दो गेटों को एनसीएमसी कार्ड धारकों के लिए रिजर्व किया जा रहा है। इसके लिए गेट की डिजाइन और सॉफ्टवेयर में बदलाव हो रहा है। प्रवक्‍ता के अनुसार दिल्‍ली मेट्रो की सभी लाइनों के 286 स्टेशनों पर 3,330 गेट लगे हुए हैं। इनमें से करीब 10 प्रतिशत गेटों को एनसीएमसी कार्डधारकों के लिए रिजर्व किया जाएगा। जल्‍द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा और फरवरी माह के अंत से इसका ट्रायल शुरू होगा। मार्च के आखिर तक इसे लागू कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article