दिल्ली

नमो भारत का टाइम बढ़ाया गया, रविवार को 2 घंटे पहले शुरू होगी सर्विस

NCRTC ने रविवार 27 जुलाई को नमो भारत ट्रेन की सेवाएं सुबह 8 की बजाय 6 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत की सेवाएं रविवार को दो घंटे पहले शुरू हो जाएंगी। NCRTC ने महत्वपूर्ण एग्जाम को देखते हुए यह फैसला लिया है।

Image

रविवार 27 जुलाई को दो घंटे पहले शुरू होंगी नमो भारत की सेवाएं (फोटो - NCRTC)

दिल्ली और मेरठ के बीच चलने वाली NCRCT नमो भारत ट्रेन की सेवाएं रविवार 27 जुलाई को सुबह दो घंटे पहले शुरू होंगी। रविवार को नमो भारत सुबह 8 की बजाय 6 बजे शुरू होगी और रात 10 बजे तक नमो भारत की सेवाएं जारी रहेंगी।

NCRTC ने रविवार 27 जुलाई 2025 को होने वाली UPPSC RO/ARO एग्जाम को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। NCRTC के अनुसार रविवार को दिल्ली में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच चलने वाली नमो भारत की सेवाएं सुबह 8 की बजाय 6 बजे से शुरू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सामान्य दिनों की तुलना में दो घंटे पहले ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को सुविधा मिल सके और उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यह कदम परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा के लिए जाने से पहले प्रवेश पत्र प्रिंट करवा लें। परीक्षा हॉल में बिना प्रिंट एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड में दी गई आवश्यक सूचना को ध्यान से पढ़े। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा जारी एक प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) ले जाना आवश्यक है। जाम की स्थिति से बचने के लिए और समय से परीक्षा सेंटर पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!