दिल्ली

'आपके भवन में रखे गए हैं बम...', दिल्ली के 100 से ज्यादा स्कूलों को आया ईमेल; चलाया गया तलाशी अभियान

Hoax Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी के 100 से अधिक स्कूलों को शनिवार सुबह बम की धमकी मिली, जो बाद में तलाश अभियान में फर्जी पाई गईं। ई-मेल का विषय था ‘‘आपके भवन में बम रखे गए हैं-कदम उठाएं या आपदा का सामना करें।’’ अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस दल परिसरों में पहुंचे और एहतियात के तौर पर छात्रों व कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला।

Image

दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Hoax Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी के 100 से अधिक स्कूलों को शनिवार सुबह बम की धमकी मिली, जो बाद में तलाश अभियान में फर्जी पाई गईं। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह 6.10 बजे ईमेल ‘टेरराइज़र्स111’ समूह के नाम से आया था। इस समूह ने पहले भी स्कूलों को इसी तरह के ईमेल भेजे थे। ई-मेल का विषय था ‘‘आपके भवन में बम रखे गए हैं-कदम उठाएं या आपदा का सामना करें।’’

स्कूल परिसरों की हुई गहन जांच

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, सर्वोदय विद्यालय, द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और नजफगढ़ स्थित माता विद्या देवी पब्लिक स्कूल समेत 10 स्कूलों के बारे में सूचना मिली थी। हालांकि, परिसर की गहन जांच के बाद धमकी फर्जी पाई गई।

छानबीन में जुटे अधिकारी

उन्होंने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस दल परिसरों में पहुंचे और एहतियात के तौर पर छात्रों व कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने परिसरों की गहन जांच की हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमकियां किसने दीं और यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या ये धमकियां दहशत फैलाने के किसी समन्वित प्रयास का हिस्सा हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article