देश

मणिपुर में असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला; JCO सहित दो जवान शहीद, 5 अन्य घायल

Manipur Attack: मणिपुर के विष्णुपुर जिले में शुक्रवार की शाम असम राइफल्स के ट्रक पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Image

मणिपुर में असम राइफल्स के ट्रक पर घात लगाकर हमला (फोटो साभार: @manipur_police)

Photo : Twitter

Manipur Attack: मणिपुर के विष्णुपुर जिले में शुक्रवार की शाम असम राइफल्स के ट्रक पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नाम्बोल सबल लेईकाई इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। इस हमले में 5 जवान घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, बिष्णुपुर जिले में घात लगाकर किए गए हमले में दो जवान शहीर हो गए जिनमें एक जेसीओ और एक जवान शामिल है। बकौल अधिकारी, असम राइफल्स के ट्रक पर हमला करने के बाद आतंकवादी एक सफेद वैन में सवार होकर भाग निकले। जवानों ने संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की ताकि कोई नागरिक हताहत न हो।

गुवाहाटी के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों का रिम्स में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

बीरेन सिंह ने घायलों का जाना हाल चाल

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल जाना। उन्होंने एक ट्वीट कर असम राइफल्स के जवानों पर हुए कायरतापूर्ण हमले को लेकर दुख जताया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''दो जवानों का शहीद होना और कई अन्य का घायल होना हम सभी के लिए एक गहरा आघात है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थन करता हूं। उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article