दिल्ली

दिल्ली के स्वरूप नगर में दंपति पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने के पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Delhi Firing: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर में कुछ बदमाशों ने एक कपल को गोली मार दी। इस घटना में पति की मौके पर मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

Delhi Firing: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता जा रहा है। गोलीबारी, चेन स्नेचिंग और हत्या के मामले यहां आम होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर-पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर से सामने आया है। यहां कुछ हथियारबंद हमलावरों ने एक दंपत्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में पति और पत्नी दोनों को ही गोली लगी है। गोली लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। लेकिन इस गोलीबारी में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हत्या करने के इरादे से आए अपराधियों ने दंपति के घर में घुसकर उन पर गोली चलाई थी। रुपयों के लेनदेन के चलते हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दंपति पर हमला करने वाला व्यक्ति उनके बेटे का साथी है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो खून में लथपथ दंपति जमीन पर मिले। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतक अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article