9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला
Delhi Crime: दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके से शनिवार शाम एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की खबर सामने आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। नेहरू विहार गली नंबर दो के पास में घर के बाहर बिरयानी वाला ठेला लगाता है और आरोप है कि बिरयानी वाले और उसके कुछ दोस्तों ने मिलकर नौ साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या किया और मौके से भाग गए।
नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दयालपुर पुलिस थाने में रात आठ बजकर 41 मिनट पर पीसीआर कॉल आई जिसके बाद नेहरू विहार की गली नंबर दो में एक टीम भेजी गई। टीम ने पाया कि लड़की के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके हैं। अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि, डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया है।
उधर इलाके के लोग इस हत्या और दुष्कर्म के बाद गुस्से में है और बताया जा रहा है। स्थिति पर काबू के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना दयालपुर ने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश भी कर रही है। सबूत जुटाने और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।