दिल्ली

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कल हो सकती है बारिश, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 08:22 PM IST

Delhi Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को लागातार दो दिन से भिगो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार कल से उत्‍तर भारत में बारिश की गतिविधियां थम सकती हैं, लेकिन कल से दो दिन तक तेज हवा लोगों को परेशान कर सकती है। इसकी वजह से ठंड अभी और बढ़ेगी।

Image

दिल्‍ली में होती बारिश

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कल से बारिश में आएगी कमी, आसमान रह सकता है साफ
  • कल से दो दिन तक चल सकती है तेज रफ्तार हवाएं
  • हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश


Delhi Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बीते दो-तीन दिनों से जहां रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी देखने को मिल रही है। इस बारिश की वजह से दिल्‍ली में सर्दी एक बार फिर से लोगों को कंपकंपाने लगी है। हालांकि, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में राहत भरी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 31 जनवरी से दिल्‍ली समेत पूरे उत्‍तर भारत में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इस दौरान बूंदाबांदी से लेकर हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि, दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है। आज दिन में भी राजधानी के कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम गति तक की बारिश हुई। इस बारिश की वजह से जहां लोगों को ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्‍या से जूझना पड़ा, वहीं इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। सोमवार को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

कल ऐसा रहेगा दिल्‍ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट आईएमडी के मुताबिक, कल यानी 31 जनवरी को दोपहर से दिल्ली का आसमान साफ रहने के आसार है। हालांकि बारिश में राहत के साथ मौसम विभाग ने कल से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि, दिल्‍ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं। हवाओं के चलने का यह सिलसिला 1 फरवरी तक जारी रहने वाला है। वहीं, अगर दिल्‍ली के तापमान की बात करें तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने का अंदेशा जताया है। इसके अलावा करेल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, कराईकल और माहे में 31 जनवरी को भारी बारिश का अंदेशा जताया है। इन इलाकों में 1 फरवरी तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article