दिल्ली

दिल्ली MCD का बड़ा फैसला, अब सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने पर रोक

दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह कदम कबूतरों की बीट से फैलने वाले बैक्टीरिया और फंगस से संभावित स्वास्थ्य खतरों को देखते हुए उठाया गया है। अगले दो हफ्तों में इस संबंध में एडवाइजरी जारी होगी।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Delhi News: दिल्ली में अब सड़कों, फुटपाथों और छतों पर कबूतरों को दाना डालना मना होगा। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने यह कदम कबूतरों से होने वाले संभावित स्वास्थ्य खतरों को देखते हुए उठाया गया है। निगम ने बताया कि अगले दो हफ्तों में इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की जाएगी। जिसमें लोगों से अपील की जाएगी कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना न डालें।

कबूतरों की बीट में बैक्टीरिया

विशेषज्ञों के अनुसार, कबूतरों की बीट में बैक्टीरिया और फंगस पाए जा सकते हैं, जो एलर्जी, फेफड़ों के संक्रमण और फाइब्रोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। हालांकि, दिल्ली में अब तक कबूतरों से जुड़ी कोई पुष्ट बीमारी का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी माना गया है।

इससे पहले राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने दिल्ली सरकार, MCD, NDMC और PWD को नोटिस जारी कर कबूतरों के दाने वाले स्थलों पर स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर जवाब मांगा था। एमसीडी का कहना है कि यह कदम न केवल लोगों की सेहत बल्कि पक्षियों की आबादी नियंत्रण के लिए भी जरूरी है। भविष्य में स्थिति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article