Man Masturbating In Delhi Metro: पिछले महीने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। युवक मेट्रो के कोच के अंदर सीट पर मास्टरबेट कर रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब Delhi Police ने युवक की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो को सार्वजनिक किया है।
दिल्ली पुलिस ने युवक की पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी है। डीसीपी मेट्रो ने मंगलवार को पोस्ट किए अपने ट्वीट में कहा कि यह व्यक्ति दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत कर रहा था। अब यह व्यक्ति वॉन्टेड है। कृपया IGIA मेट्रो के एचएचओ को 8750871326 या 1511 (कंट्रोल रूम) या 112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। दिल्ली पुलिस की मदद करें।
महिला आयोग के एक्शन पर दर्ज हुई थी एफआईआर
युवक का वीडियो वायलर होने के बाद दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) के तहत मामला दर्ज किया था।
आसपास के यात्री हो गए थे असहज
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक मेट्रो कोच के अंदर अपने फोन में कुछ देखकर मास्टरबेट करता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक के आसपास बैठे लोग उसकी इस हरकत से असहज होते दिखते हैं और वहां से हट जाते हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल ने कहा कथा कि दिल्ली मेट्रो में इस तरह के अधिक से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
