Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और दोनों बच्चियों को कमरे में मृत पाया। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया।
युवक ने की पत्नी और बेटियों की हत्या
पुलिस अधिकारी ने आरोपी की पहचान 29 वर्षीय प्रदीप कश्यप के रूप में की है। बताया जा रहा है कि प्रदीप कश्यप ने घरेलू कलह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया और अपनी ही पत्नी और दोनों बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुकुंद विहार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ ने आरोपी अपने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इससे तंग आकर आरोपी ने यह कदम उठाया
पुलिस परिवार की पृष्ठभूमि और उनके झगड़ों की प्रकृति को समझने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। वह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस हत्या के पीछे आरोपी का सटीक मकसद क्या था। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना शनिवार सुबह 7.15 बजे मिली थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
