Delhi Train Delays: बुधवार को दिल्ली आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें भारी देरी का शिकार रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आनंद विहार टर्मिनल पर पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन (05580) लगभग आठ घंटे की देरी से दोपहर 1:30 बजे पहुंची। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे 40 मिनट की देरी से रात 9:45 बजे रवाना हुई। नई दिल्ली से दरभंगा के लिए चलने वाली हमसफर विशेष ट्रेन (02570) भी 2 घंटे 25 मिनट की देरी से दोपहर 2:40 बजे चली।
इसके अलावा, लोकल ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर और कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू ट्रेनें लगभग एक घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि अन्य लोकल ट्रेनें 15 से 45 मिनट की देरी का सामना कर रही हैं।
दिल्ली पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों में चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस 4.5 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 5 घंटे 45 मिनट, और दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष 7 घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची। लगातार हो रही इस देरी ने यात्रियों की यात्रा को बेहद कठिन बना दिया है। रेलवे की ओर से इस स्थिति के कारणों या समाधान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
