दिल्ली

निर्मल अखाड़े के महंत अमनदीप सिंह बनें अखिल भारतीय संत समिति का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 11:48 PM IST

महंत अमनदीप सिंह एक पंजाबी ब्राह्मण परिवार में जन्मे हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा बनारस में प्राप्त की है। कई वर्षो तक अमनदीप जी निर्मल अखाड़े के पीठाधीश्वर श्री महंत ज्ञान देव के सानिध्य में रहे, जिसके उपरांत उन्हें दिल्ली, हरिद्वार, वृंदावन, भटिंडा में निर्मल अखाड़े के कई राज्यों में मौजूद आश्रमों की जिम्मेदारी दी गई।

Image

निर्मल अखाड़े के महंत अमनदीप सिंह को अखिल भारतीय संत समिति का दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

निर्मल अखाड़े के महंत अमनदीप सिंह को अखिल भारतीय संत समिति का दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के समरसता महाकुंभ में महंत अमनदीप को हजारों संतो के मध्य ये उपाधि दी गई। इस वक्त मंच पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पूरी महाराज और निर्मल अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत ज्ञान देव महाराज मौजूद थे।

महंत अमनदीप सिंह एक पंजाबी ब्राह्मण परिवार में जन्मे हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा बनारस में प्राप्त की है। कई वर्षो तक अमनदीप जी निर्मल अखाड़े के पीठाधीश्वर श्री महंत ज्ञान देव के सानिध्य में रहे, जिसके उपरांत उन्हें दिल्ली, हरिद्वार, वृंदावन, भटिंडा में निर्मल अखाड़े के कई राज्यों में मौजूद आश्रमों की जिम्मेदारी दी गई। महंत अमनदीप सिंह हिंदू व सिख संप्रदाय दोनों को जोड़कर मात्र सनातन धर्म के लिए कार्य करते रहे है।

समाजिक कार्यों में अग्रिम रहने की वजह से उन्हें बहुत से सामाजिक पद भी मिले है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षक का अध्यक्ष भी महंत अमनदीप सिंह को बनाया है। भारतीय किसान यूनियन(अ) की ओर से हरिद्वार में इन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया है साथ ही प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजनाओं का उत्तराखंड का अध्यक्ष भी अमनदीप सिंह जी को बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें