दिल्ली

कालिंदी कुंज पर ट्रैफिक की नो टेंशन! NHAI करेगा फ्लाईओवर और इंटरचेंज का निर्माण, घंटों के जाम से मिलेगी राहत

साउथ दिल्ली के कालिंदी कुंज चौक पर जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक नए फ्लाईओवर और इंटरजेंच का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई को यह जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण करेगा। इसके बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi Kalindi Kunj Traffic: दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कालिंदी कुंज चौक पर लगने वाला भारी ट्रैफिक जाम अब जल्द ही बीते दिनों की बात बनने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यहां एक आधुनिक फ्लाईओवर और इंटरचेंज रोड के निर्माण की योजना बनाई है। जिसके बाद नोएडा, फरीदाबाद और साउथ दिल्ली से आने-जाने लोगों को घंटों लंबे जाम से राहत मिलेगी। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

2 से 3 साल में बनेगा फ्लाईओवर

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में दिल्ली सरकार के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें कालिंदी कुंज पर लगने वाले भारी जाम की समस्या पर चर्चा की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि एक फ्लाईओवर और 500 मीटर लंबी इंटरचेंज रोड का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 500 करोड़ रुपये है। इस फ्लाईवोर का निर्माण पूरा होने में 2-3 साल लग सकते हैं। इसके अलावा ओखला बैराज पर इंटरचेंज बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

डीपीआर के लिए टेंडर की आखिरी तारीख 23 जून

साउथ दिल्ली के कालिंदी कुंज चौक पर यातायात की गंभीर समस्या है। यहां से गुजरने वाले लोगों को रोजाना कई घंटों का जाम झेलना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लि यूपी के पीडब्ल्यूडी विभाग ने 2022 में फ्लाईओवर और इंटरचेंज बनाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) ने भी सुझाव दिए थे। इस योजना की रिपोर्ट तैयार करने के लिए एनएचएआई ने विशेषज्ञों को बुलाया है और डीपीआर के लिए टेंडर को आमंत्रित किया गया है। जिसकी समय सीमा 23 जून की रखी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article