दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस पर भारत का इतिहास देखने का मौका; अजंता से साबरमती तक, इस ट्रेन से 10 दिन में होंगे दर्शन

आईआरसीटीसी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “स्वर्णिम भारत यात्रा” नामक एक विशेष पर्यटक ट्रेन की घोषणा की है, जो 14 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगी। यह 10 दिवसीय यात्रा देश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों जैसे साबरमती आश्रम, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अजंता-एलोरा गुफाएं और झांसी-ओरछा को कवर करेगी। यात्रियों को ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं और 3-स्टार होटलों में ठहराव सहित शाकाहारी भोजन, बीमा और गाइड सेवा भी मिलेगी।

Image

सांकेतिक फोटो (PC-istock)

Photo : iStock

Swarnim Bharat Train Tour: देशवासियों को भारत की आजादी की भावना और ऐतिहासिक धरोहरों को महसूस करने का एक अनोखा अवसर मिलने वाला है। आईआरसीटीसी ने इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर “स्वर्णिम भारत यात्रा” नाम की स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चालने की घोषणा की है। यह टूर 10 दिनों का होगा, जोकि 14 अगस्त से शुरू होने वाला है। इस विशेष ट्रेन यात्रा में देश के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े स्थलों की सैर करवाई जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के चुनिंदा ऐतिहासिक स्थलों तक जाएगी, जहां यात्री इतिहास, संस्कृति और विरासत का जीवंत अनुभव कर सकेंगे।

ट्रेन से इन जगहों के होंगे दर्शन

यह स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 14 अगस्त को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और कुल 10 दिनों की होगी, जिसमें नौ रातों का प्रवास शामिल है। इस यात्रा में पहला पड़ाव अहमदाबाद होगा, जहां महात्मा गांधी का साबरमती आश्रम और रिवरफ्रंट देखा जाएगा। इसके बाद मोढेरा का सूर्य मंदिर और पाटन की प्रसिद्ध रानी की बावड़ी दर्शनीय स्थल होंगे। ट्रेन नर्मदा नदी के किनारे स्थित केवड़िया भी जाएगी, जहां विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है।

यह ट्रेन पुणे में आगा खान पैलेस, भीमाशंकर मंदिर और कस्बा गणपति मंदिर के दर्शन भी कराएगी। वहीं छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में अजंता-एलोरा की गुफाएं यात्रियों को ऐतिहासिक अनुभव कराएंगी। इस टूर में झांसी और ओरछा के स्थलों को भी शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान यात्रियों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी, जैसे दो रेस्तरां, आधुनिक स्नानघर और सेंसर-आधारित शौचालय। इस ट्रेन की टिकट की कीमत 71,585 रुपये (3AC) से लेकर 1,01,430 रुपये (1AC) के बीच होगी, जिसमें होटल ठहराव, शाकाहारी भोजन और बीमा शामिल हैं।

ट्रेन का किराया

  • प्रथम श्रेणी एसी कूपे: 1,01,430 रुपये
  • प्रथम श्रेणी एसी केबिन: 94,845 रुपये
  • द्वितीय श्रेणी एसी: 81,675 रुपये
  • तृतीय श्रेणी एसी: 71,585 रुपये

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अंधेरे की आड़ में भारत में घुसपैठ की कोशिश, पंजाब बॉर्डर पर BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर; हाई अलर्ट

अंधेरे की आड़ में भारत में घुसपैठ की कोशिश, पंजाब बॉर्डर पर BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर; हाई अलर्ट

पति उमेश पाल की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती रहीं जया पाल को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, OBC मोर्चा की बनीं प्रदेश मंत्री

पति उमेश पाल की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती रहीं जया पाल को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, OBC मोर्चा की बनीं प्रदेश मंत्री

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम