दिल्ली

भारत मंडपम में खुला डिजिटल इंडिया का भविष्य, MEITY का इनोवेशन हब बना IITF 2025 में आर्कषण का केंद्र

IITF 2025 में MEITY का मंडप भारत की डिजिटल ताकत और जिम्मेदार AI विजन का शानदार प्रदर्शन बन गया, जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। डिजिटल इंडिया से लेकर इंडिया AI तक, यह मंडप दिखाता है कि भारत कैसे दुनिया के लिए टेक्नोलॉजी का नया मॉडल तैयार कर रहा है।

India’s Digital Future Unveiled at MEITY Pavilion in IITF 2025

IITF 2025 में MEITY पैवेलियन में भारत के डिजिटल भविष्य का अनावरण

IITF 2025: भारत मंडपम में चल रहे 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF 2025) में इस बार लोगों की नजरें सबसे ज्यादा जिस जगह पर टिक रही हैं, वह है इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) का इनोवेटिव मंडप। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इसका उद्घाटन किया और इसके साथ ही भारत की नई डिजिटल कहानी दुनिया के सामने खुल गई। इस मंडप में डिजिटल इंडिया, इंडिया AI और MyGov. तीनों को एक ही छत के नीचे दिखाया गया है। यानी एक ही जगह पर देखा जा सकता है कि भारत कैसे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है, कैसे AI को जनता के हित में उतारा जा रहा है और नागरिक कैसे शासन में सीधे भागीदारी निभा रहे हैं।

इस सेक्शन पर उमड़ी भीड़

यह मॉडल दुनिया के लिए भी मिसाल है कि तकनीक सिर्फ बड़े शहरों या बड़ी कंपनियों तक सीमित न रहे, बल्कि हर आम आदमी तक पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ जिस सेक्शन में उमड़ रही है, वह है इंडिया AI जोन। यह जोन 2026 में होने वाले इंडिया AI Impact Summit का एक आकर्षक प्रीव्यू है। इसमें दिखाया गया है कि भारत AI को कैसे जिम्मेदारी से विकसित कर रहा है। सुरक्षित, भरोसेमंद और सभी को साथ लेकर चलने वाला AI फ्रेमवर्क। इंडिया AI मिशन के सात स्तंभ- AI कोष, एप्लिकेशन, भविष्य कौशल, स्टार्टअप सपोर्ट, कंप्यूट, फाउंडेशन मॉडल और सुरक्षित AI को इंटरैक्टिव तरीके से दिखाया गया है।

आने वाले भारत का नक्शा

बच्चों के लिए Tinkerpreneur, महिलाओं के लिए AI by Her, युवाओं के लिए Yuva AI, और ग्लोबल स्टार्टअप्स के लिए करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि वाली चुनौतियां। यह सब मिलकर भारत को AI की वैश्विक राजधानी बनाने का बड़ा आधार तैयार कर रहे हैं। कुल मिलाकर, IITF 2025 का MEITY मंडप सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आने वाले भारत का नक्शा है जहां देश एक नागरिक-प्रथम, डिजिटल-फर्स्ट, और भविष्य-उन्मुख अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

प्रेरित कुमार
प्रेरित कुमार Author

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में ... और देखें

End of Article