दिल्ली

पहली बार ड्रोन के जरिए खून की थैलियां बांटने का सफल ट्रायल, इस शहर में आजमाया गया, देखें VIDEO

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 10, 2023, 05:00 PM IST

​ड्रोन के जरिए इस आधुनिक तरीके से रक्त पहुंचाने की व्यवस्था शुरू होने पर मरीजों और उनके परिजनों को बहुत मदद मिलेगी।

Image

ड्रोन के जरिए रक्त की थैलियां बांटने का सत्यापन

Photo : ANI

Blood Bags Delivered By Drones: भारत में पहली बार परिवहन के पारंपरिक तरीके को दरकिनार कर ड्रोन के जरिए रक्त की थैलियों को बांटने का आज सत्यापन किया गया। पहली बार राजधानी दिल्ली में इसे आजमाया गया। ड्रोने के जरिए रक्त की थैली को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया गया।

10 यूनिट रक्त भेजा गया

उद्घाटन उड़ान में द गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) से पूरे रक्त के नमूनों की 10 यूनिट लीं। यह ड्रोन नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JIIT) द्वारा विजुअल लाइन ऑफ साइट में थी।

एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में डॉ. राजीव बहल ( डीजी आईसीएमआर) ने कहा कि इस 'आई-ड्रोन' का उपयोग पहली बार कोविड-19 महामारी के दौरान आईसीएमआर द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों में टीकों के वितरण के लिए किया गया था। आज हम रक्त और इससे संबंधित उत्पादों को भेज रहे हैं जिन्हें कम तापमान पर रखा जाना चाहिए। प्रयोग के बाद हमने पाया कि न केवल हम कम तापमान को बनाए रख सकते हैं, बल्कि उत्पादों को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। हमने एंबुलेंस के माध्यम से एक और नमूना भेजा और अगर दोनों तरीकों का उपयोग करके भेजे गए नमूनों में कोई अंतर नहीं है, तो इस ड्रोन का उपयोग पूरे भारत में किया जाएगा।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) स्वास्थ्य संबंधी उद्देश्यों के लिए ड्रोन का उपयोग करने में अग्रणी रहा है और उसने मणिपुर और नगालैंड के दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सा आपूर्ति, टीके और दवाओं का वितरण सफलतापूर्वक किया है।

मरीजों को होगा फायदा

ड्रोन के जरिए इस आधुनिक तरीके से रक्त पहुंचाने की व्यवस्था शुरू होने पर मरीजों और उनके परिजनों को बहुत मदद मिलेगी। कई बार खून नहीं होने के कारण मरीजों की मौत हो जाती है। देश में पहली बार ड्रोन के माध्यम से रक्त पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इस पहल के बाद कई और मेडिकल सुविधाओं की शुरुआत का दरवाजा खुल सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article