आज दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए हुए दिख सकते हैं। आज यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। नोएडा में आज आसमान साफ रहने वाला है। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
27 फरवरी को होगी बारिश
पहाड़ों से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर से करवट लेगा। 27 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना देखने को मिल रही है। इससे पहले 24 फरवरी से आसमान में बादल छाए हुए नजर आएंगे। यह आलम 26 फरवरी तक रहेगा, जिसके बाद 27 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
