दिल्ली

Delhi NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर की बदली फिजा, बारिश के पूर्वानुमान के बीच जानें कैसा रहेगा दिनभर मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया है। हल्की बारिश के बाद दो दिन तक मौसम साफ रहने के अनुमान है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में धूप खिली रहने की उम्मीद है।

Image

दिल्ली एनसीआर में आज मौसम

Photo : iStock

Delhi NCR Weather Forecast Today in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में मौसम साफ है। दिल्ली का मौसम सुहाना बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद से मौसम साफ होने लगा है। लेकिन ये भी कुछ ही दिन का मेहमान है। फरवरी की शुरुआत के जैसे ही मार्च की शुरुआत भी बारिश और ठंड लेकर आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 और 2 मार्च को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी के अनुमान लगाए जा रहे हैं। फिलहाल दो दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश के बाद बढ़ती सुबह-शाम की ठंड के बीच दोपहर में निकलने वाली धूप से मौसम सुहाना बना हुआ है। बदलते मौसम के मिजाज के बीच जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम...

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में बीते दिनों न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया गया था, लेकिन बारिश के बाद से दिल्ली का पारा नीचे लुढ़का है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मंगलवार को बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का मौसम आज साफ रह सकता है। इसके अनुसार, धूप खिलने से तापमान में एक बार फिर बढ़त देखने को मिलेगी। दो दिन के साफ मौसम के बाद दिल्ली में मार्च की शुरुआत बारिश और आंधी के साथ होगी। कम होती ठंड एक बार फिर बढ़ने को तैयार है। दिल्ली में हो रही बारिश से एक चीज अच्छी हुई है। वो है यहां का कम होता प्रदूषण। दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 159 है।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली सहित एनसीआर का मौसम भी साफ और सुहाना है। हल्की बारिश के बाद से नोएडा और अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यहां भी सुबह की ठंड पहले के मुकाबले अधिक महसूस की जा रही है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है और अधिकतम तापमान यहां 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। वहीं 1 मार्च से नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article