दिल्ली

दिल्ली वालो हो जाओ अलर्ट, तीन दिन भारी बारिश और आंधी के लिए रहें तैयार

दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी का दौर है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है कि अगले तीन दिन भारी बारिश और तेज आंधी चलेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान जितना संभव हो घर के अंदर ही रहें।

Image

दिल्ली में तीन दिन बारिश का अलर्ट

Photo : PTI

इन दिनों नौतपा चल रहा है। यह साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। लेकिन इस साल पिछले कुछ वर्षों जैसी गर्मी नहीं पड़ी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिन से दिल्ली-NCR में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। पिछले दो-तीन दिन में दिल्ली वालों में गर्मी का अत्याचार खूब झेल लिया है, अब बारिश की बारी है। मौसम विभाग ने गर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर वालों को खुशखबरी दी है कि अगले तीन दिन दिल्ली में भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग (IMD) ने कल याली बुधवार 28 मई को ही दिल्ली में भारी बारिश, थंडरस्टॉर्म और 70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक यानी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर के इलाके में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 29 मई से मौसम के पैटर्न में होने वाले एक बदलाव की तरफ इशारा किया है। IMD ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बुधवार को हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद गुरुवार यानी आज भी बारिश होगी और शुक्रवार को बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30 मई तक 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है और कहीं-कहीं पर यह 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक भी पहुंच सकती है।

दिल्ली की तरह ही पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यानी यहां भी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। तेज धूप के साथ तापमान ने आसमान का रुख कर लिया। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हीटवेव का असर रहा। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली में आद्रता का स्तर यानी Humidity Level भी बढ़ा हुआ था, दिल्ली में सुबह ह्यूमिडिटी 75 फीसद तक बढ़ गई। जिससे चिपचिपाहट वाली गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम में यह बदलाव एक खास कॉम्बिनेशन के कारण आया है। इसमें पश्चिमी विक्षोभ यानि Western Disturbance और बंगाल की खाड़ी से उठी नम हवाएं आपस में टकरा गई हैं। मौसम का यह पैटर्न अगले कुछ दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह बनेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि आगे 1 जून से स्थिति में फिर बदलाव आएगा। इस दौरान आसमान में बादल रहेंगे। दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। 2-3 जून से दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल आएंगे और फिर से बारिश व थंडरस्टॉर्म आने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर वासियों को सलाह दी गई है कि वह मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें। लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। यही नहीं जरूरत न हो तो इलेक्ट्रिक अप्लाइंसेज का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। यही नहीं बढ़ते तापमान और ह्यूमिडिटी से बचने के लिए खूब तरल पीने की सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article