दिल्ली

Delhi Crime News: अलीपुर में खून की होली, पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

दिल्ली के अलीपुर में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Image

अलीपुर में महिला की हत्या।

Photo : BCCL

Delhi Crime News: दिल्ली के अलीपुर में सोमवार को खून की होली खेली गई, जहां पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और हत्या के बाद पति फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने साथ किया था होलिका दहन

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला आरती (30) अपने दो बच्चों के साथ बलधारी कॉलोनी रहती थी। कल देर रात परिवार के सभी लोगों ने साथ में होलिका दहन किया और सोने चले गए। इसके बाद सोमवार यानी की होली वाले दिन सुबह-सुबह महिला के कमरे से बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

पति पर लगा हत्या का आरोप

बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के बाकी सदस्य उसके कमरे तक पहुंचे, जहां महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। महिला की तेज धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। इसकी जानकारी महिला के मायके वाले को दी गई। मायके वालों ने महिला की हत्या के आरोप उसके पति पर लगाया है।

पत्नी की हत्या के बाद पति फरार

वहीं, महिला की हत्या के बाद उसके पति और परिवार के अन्य लोग फरार हैं। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और इस घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार पति की तलाश भी तेज कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article