दिल्ली

राखी के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने बनाया नया यात्री रिकॉर्ड; लगातार बारिश से स्टेशनों भारी भीड़

शनिवार को लगातार बारिश के कारण दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखी गई। बारिश से बचने और समय बचाने के लिए अधिक लोग मेट्रो का उपयोग कर रहे थे, जिससे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई। डीएमआरसी ने सुरक्षा के मद्देनजर जांच बढ़ा दी है और यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

Image

दिल्ली मेट्रो (सांकेतिक फोटो: Canva)

Delhi Metro Passengers: शनिवार को लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई। बारिश से बचने और समय की बचत के लिए अधिक लोग मेट्रो का उपयोग कर रहे थे, जिससे मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई। खासतौर पर राखी बांधने और बंधवाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी गई।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि 8 अगस्त को मेट्रो ने 81,87,674 यात्रियों का नया रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले रिकॉर्ड 78.67 लाख से कहीं अधिक है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 92 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए थे, जबकि 9 अगस्त को यह संख्या बढ़ाकर 455 कर दी गई। राजीव चौक, हौज खास और कालकाजी जैसे इंटरचेंज स्टेशनों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई।

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है, जिसके कारण कुछ स्टेशनों पर लंबी कतारें भी लगीं। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय निकालें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '