दिल्ली

Delhi Murder: जहांगीरपुरी में नाबालिग की हत्या, आरोपी ने क्लिनिक के अंदर घुसकर मारी गोली

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार शाम एक क्लिनिक में एक नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी लड़का भी नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी मृतका से पहले से जान-पहचान थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Delhi Murder News: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सोमवार शाम को एक क्लिनिक के अंदर एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक नाबालिग लड़का है। वारदात के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दोनों में पहले से थी जान-पहचान

सूत्रों के अनुसार, मृतक लड़की और आरोपी के बीच पहले से जान-पहचान थी। दोनों जहांगीरपुरी के ही निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपी लड़के ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में भेजा है।

CCTV में दिखे दोनों आरोपी

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर लिया गया है, जिसमें दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article