दिल्ली

Delhi: आग से घर बना श्मशान, परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

राजधानी दिल्ली में एक मकान में आग लगने से चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी इन दिनों आग लगने की घटनाओं से आजिज है। पिछले कई दिनों से कई मकानों और कारखानों समेत अन्य जगहों पर आग लगने से भारी नुकसान के साथ जान माल को भी क्षति पहुंची है। ताजा मामला प्रेम नगर स्थित एक मकान में आग लगने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

तड़के धधकी आग

आग रात के करीब 3:30 बजे लगी थी। पड़ोसियों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद 4 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग पहली मंजिल के सोफे और इनवर्टर में लगी थी, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

मृतकों की पहचान

हीरा सिंह 48 साल, नीतू सिंह 46 साल, रोबिन 22 साल, लक्ष्य 21 साल के रूप में हुई है। ये सभी एक ही परिवार के थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article