शहर

एयरपोर्ट के शौचालय में बम! नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की मिली धमकी

महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिला है।

Image

नागपुर हवाई अड्डे को बम की धमकी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नागपुर: पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न शहरों में स्थित स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगातार दहशतगर्द ई-मेल के जरिए डरावना संदेश भेजकर डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। इसी प्रकार सोमवार को नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

तीसरी बार मिली बम की धमकी

अप्रैल से अब तक यह तीसरी बार है जब डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को धमकी भरा संदेश मिला है। संपर्क करने पर हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को ‘एयरोड्रम’ के शौचालय में पाइप में बम लगाए जाने के बारे में एक ई-मेल के जरिए संदेश मिला। सुरक्षाकर्मियों ने हवाई अड्डा परिसर की गहन जांच की, लेकिन उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article