दिल्ली

Delhi: सदर बाजार की दुकान में आग से हड़कंप; 27 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के सदर बाजार की मटके वाली गली में शुक्रवार दोपहर एक कॉस्मेटिक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं, इस दौरान एक कर्मी घायल हो गया। पुलिस, फायर सर्विस और कैट्स की टीमें सक्रिय हैं, हालांकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Image

आग पर काबू पाते दमकल कर्मी

Photo : ANI

Sadar Bazar Fire: दिल्ली की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट सदर बाजार के मटके वाली गली में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग एक कॉस्मेटिक दुकान के पहले मंजिल पर स्थित गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान रखा हुआ था। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, बाद में यह संख्या बढ़कर 27 हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और कैट्स की टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस हादसे में फायर विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिशें तेजी से जारी हैं और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पहली मंजिल पर भड़की आग

डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर संजय तोमर ने जानकारी दी कि उन्हें आग लगने की सूचना दोपहर 3:49 बजे मिली। चूंकि यह इलाका एक व्यस्त बाजार है और आसपास कई दुकानें हैं, इस नाते आग की श्रेणी को उच्च स्तर पर ले जाया गया। यह एक तीन मंजिला इमारत है, जिसकी पहली मंजिल पर आग भड़की थी। आग बुझाने के दौरान हमारे एक फायर ऑपरेटर को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल किसी अन्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!