दिल्ली

Delhi के लाजपत नगर में आंखों के हॉस्पिटल में लगी आग, मौके पर 16 दमकल की गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के लाजपत नगर में आज साढ़े 11 बजे आई7 चौधरी आई सेंटर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर 16 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Image

दिल्ली के लाजपत नगर में आग की घटना (फोटो साभार - ANI)

Delhi Fire Incident: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच आए दिन आग की घटनाएं देखने को मिल रही है। आज दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में आई7 चौधरी आई सेंटर में आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर 16 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। आग इतनी भयानक थी कि धुआं दूर से ही दिख रहा है।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे आग लगने के बारे में सूचना मिली और घटनास्थल पर दमकल की 12 गाड़ियों को भेजा गया है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर गाड़ियों की संख्या अब 16 हो गई है।

आग लगने की वजह नहीं आई सामने

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विनोबा पुरी मेट्रो स्टेशन के पास, लाजपत नगर-4 में आई-7 हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना मिली। गर्ग ने कहा, "कुल 16 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।" फायर ब्रिगेड प्रमुख ने आगे कहा कि आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक पता नहीं चला है कि आग क्यों लगी। आग बुझाने के बाद ही इसकी जानकारी सामने आएगी। बता दें कि हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से सात बच्चों की मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article