दिल्ली

दिल्ली में पकड़ा गया फर्जी CBI गैंग , 1.25 करोड़ कैश बरामद

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में करोड़ों की लूट का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने एक फर्जी गैंग को पकड़ा है जो खुद को CBI अधिकारी बताकर लोगों से लूटपाट कर रहा था।

Image

दिल्ली में फर्जी CBI गैंग से 1.25 करोड़ कैश बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में करोड़ों की लूट का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने एक फर्जी गैंग को पकड़ा है जो खुद को CBI अधिकारी बताकर लोगों से लूटपाट कर रहा था। पुलिस ने अब तक 1 करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद कर लिया है। शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह, जो प्रॉपर्टी और फाइनेंस का काम करते हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके घर में लगभग ढाई करोड़ रुपये रखे थे।

19 अगस्त की रात उन्होंने अपने दोस्त रवि शंकर को 1.10 करोड़ रुपये घर से लाने को कहा। जैसे ही रवि पैसे लेकर बाइक से निकले, चार लोग (जिनमें एक महिला भी थी) सामने आ गए। वे खुद को CBI ऑफिसर बता रहे थे। उनके पास वॉकी-टॉकी और नकली आईडी कार्ड भी थे। उन्होंने रवि से पैसों से भरा बैग छीन लिया और घर में घुसकर उनके कर्मचारी से मारपीट करके बाकी रकम भी ले गए।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए

इसके बाद आरोपी रवि और कर्मचारी दीपक को अपनी कार में बैठाकर अलग-अलग जगह छोड़कर धमकी देकर भाग गए। शिकायत मिलते ही विवेक विहार थाने की टीम ने जांच शुरू की। 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए और कारों की डिटेल निकाली गई। पता चला कि कारें फरीदाबाद से एक NGO के नाम पर बुक की गई थीं।

मौकाए वारदात से दो आरोपी गिरफ्तार

जब पुलिस NGO क्राइम ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (साकेत के पास) पहुंची तो वहां से दो आरोपी पापोरी बरुआ (30 साल, असम की रहने वाली) और दीपक (32 साल, तुगलकाबाद निवासी) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1.08 करोड़ और 17.5 लाख रुपये कैश मिला। बाद में NGO के डायरेक्टर राम सिंह मीणा (62 साल) को भी पकड़ा गया।

बाकी आरोपियों और पैसे की तलाश जारी

यह NGO क्राइम ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन नाम से काम करता था और खुद को सरकारी एजेंसी जैसा दिखाता था। इसके लोग फर्जी आईडी कार्ड और लोगो का इस्तेमाल करके खुद को CBI अफसर बताते थे। असल में यह लोग वारदात की प्लानिंग करके लूटपाट कर रहे थे। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस गैंग में 4 महिलाएं और 4-5 पुरुष शामिल हैं। बाकी आरोपियों और पैसे की तलाश अभी जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article