दिल्ली

दिल्ली-NCR में जमकर बरसे बादल, कहीं ट्रैफिक जाम तो कहीं जलभराव; और होगी बारिश- IMD का अलर्ट

Delhi-NCR Heavy Rain : दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही जारी मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों में जलभराव और जाम की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने आज पूरे दिन दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में तेज बारिश का अलर्ट घोषित किया है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश (फोटो-PTI)

Delhi-NCR Heavy Rain : दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बुधवार की सुबह से भारी बारिश जारी है। तेज हवाओं के साथ बरसी बूंदों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। अधिक बारिश के कारण कई स्थानों में जलभराव की वजह से यातायात बाधित नजर आ रहा है। अधिकतर, सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। आईएमडी ने पूरे दिन बादल छाये रहने और मध्यम से बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में कितना तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि विभिन्न इलाकों में बुधवार दिन भर मध्यम से तेज बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जो इस साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान होगा। मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज दिन भर मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें मध्यम से भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी की चेतावनी दी गई थी। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद सहित दिल्ली के आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट लागू था। भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आईटीओ को जोड़ने वाले तीन प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और धीमी गति के कारण भारी जाम लग गया। हालांकि, हवाई अड्डे के आसपास भारी बारिश के बावजूद उड़ान संचालन में कोई रुकावट नहीं हुई।

कहां जलभराव

आईएमडी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण महरौली-गुरुग्राम रोड, आईटीओ, मधुबन चौक, ओल्ड रोहतक रोड, महरौली-बदरपुर रोड, दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-आठ), पीरागढ़ी से आईएसबीटी(अंतरराज्यीय बस अड्डा), दिल्ली-गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जाम की स्थिति रही। सुबह ऑफिस जाने वाले लोग जाम में फंसे नजर आए। अगर, इसी तरह की बारिश देर शाम तक जारी रही तो जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!