मुख्य बातें
- दिल्ली में भारी से बंद किया गया था यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन
- एरोसिटी स्टेशन से दिल्ली हवाई अड्डा के टर्मिनल - 1 तक शटल सेवा भी निलंबित
- यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार शुरू
नयी दिल्ली में भारी बारिश के बाद बंद किये गए यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार शनिवार को फिर से खोल दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।
भारी बारिश से व्यवस्थाएं चरमराई
डीएमआरसी ने शुक्रवार को कहा था कि भारी बारिश के मद्देनजर यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 स्टेशन का प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिया है। एरोसिटी स्टेशन से दिल्ली हवाई अड्डा के टर्मिनल - 1 तक शटल सेवा भी निलंबित कर दी गई थी।
डीएमआरसी ने शनिवार सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार यात्रियों के लिए खोल दिये गए हैं। दिल्ली में शुक्रवार को मानसून के आगमन के साथ, शुक्रवार को 1936 के बाद से जून माह में अब तक की सर्वाधिक बारिश हुई थी।
(इनपुट -भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
