दिल्ली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ED की रेड, मनीलॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई, सिसोदिया बोले-ध्यान भटकाने की कोशिश

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। छापे की यह कार्रवाई मनीलॉन्ड्रिंग मामले में हुई।

Image

आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की रेड।

Photo : PTI

Saurabh Bhardwaj : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। छापे की यह कार्रवाई मनीलॉन्ड्रिंग मामले में हुई। छापे की यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण घोटाल से जुड़ी है। बताया जाता है कि यह घोटाला करीब 5,590 करोड़ रुपए का है। साल 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए ₹5,590 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी। 6 महीने में ICU अस्पताल बनना था, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा रहा। इनमें से कई प्रोजेक्ट्स में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। जैसे-

- प्रोजेक्ट्स को 6 महीने में पूरा करना था, लेकिन 3 साल बाद भी अधिकांश काम अधूरा।

- 800 करोड़ खर्च होने के बावजूद केवल 50% काम पूरा हुआ।

-LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गई, बिना किसी ठोस प्रगति के।

-कई स्थानों पर बिना मंजूरी के निर्माण कार्य शुरू किए गए और ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

- हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) 2016 से लंबित है, जिसे जानबूझकर टालने का आरोप है।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन इस मामले में जांच के दायरे में हैं।

12 स्थानों पर छापे की कार्रवाई

सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 12 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज (45) के खिलाफ जांच पिछली ‘आप’ सरकार द्वारा स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एक मामले से जुड़ी मानी जा रही है।

छापेमारी ध्यान भटकाने की रणनीति -सिसोदिया

सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की ओर से बयान सामने आया है। आप ने इस कार्रवाई को ध्यान भटकाने की रणनीति बताया है। साथ ही दावा किया है कि उनके खिलाफ मामला झूठा है। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि छापेमारी ध्यान भटकाने की रणनीति है। यह मामला उस समय का है जब भारद्वाज किसी मंत्री पद पर नहीं थे। यह मामला झूठा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article