दिल्ली

Delhi: शाहदरा में इस दिन होगा भूकंप मॉकड्रिल का आयोजन, ये विभाग करेंगे आपदा प्रतिक्रिया का अभ्यास

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में 1 अगस्त को भूकंप से निपटने की तैयारियों को लेकर एक मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास में कई प्रमुख विभागों की भागीदारी होगी ताकि आपात स्थिति में समन्वय की क्षमता का आकलन किया जा सके। मॉकड्रिल का उद्देश्य जनता को भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों के प्रति जागरूक करना भी है।

Image

शाहदरा में भूकंप मॉक ड्रिल (सांकेतिक फोटो: Canva)

Delhi Earthquake Drill: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में 1 अगस्त को भूकंप से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास में दिल्ली पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, बीएसईएस सहित कई अहम विभाग हिस्सा लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की क्षमता को परखना है।

शाहदरा के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) तपन झा ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह मॉकड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभ्यास जिले के विभिन्न इलाकों में किया जाएगा, जहां यह मूल्यांकन किया जाएगा कि कौन सा विभाग किस समय पर मौके पर पहुंचता है और किस प्रकार प्रतिक्रिया देता है।

मॉकड्रिल का एक अन्य प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों को भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति में लोग घबराएं नहीं, बल्कि उचित सावधानियों के साथ जान-माल की सुरक्षा कर सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article