दिल्ली

Delhi Metro Video: मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट गेट फांदकर निकलती दिखी भीड़, वायरल हुआ वीडियो, DMRC ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर शनिवार को दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ यात्री ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट से कूदकर बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके सफाई दी है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संदर्भ में प्रतिक्रिया दी। इस वीडियो में कुछ यात्री ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट से कूदकर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए बताया कि यह घटना 13 फरवरी की शाम को जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुई थी, जो वायलेट लाइन पर है।

डीएमआरसी ने वायरल वीडियो पर कहा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पोस्ट में लिखा, " डीएमआरसी यह सूचित करना चाहता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 13 फरवरी 2025 की शाम का है। ये जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के वायलेट लाइन की है। इस वीडियो में कुछ यात्री एएफसी गेट को फांदकर बाहर निकलते दिख रहे हैं। "

पोस्ट में आगे लिखा गया, "कुछ समय के लिए यात्रियों की अस्थायी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जब कुछ यात्री एएफसी गेट को फांदकर बाहर निकल रहे थे। सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी ऐसे यात्रियों को सलाह देने के लिए पर्याप्त मात्रा में मौजूद थे और स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई। बल्कि, यह एएफसी गेट पर अचानक भीड़ उमड़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया थी।"

वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा गया था कि कुछ लोग ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट के ऊपर से कूदकर बाहर निकल रहे थे। वायरल वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। यूजर्स ने इसे सुरक्षा में कोताही बताते हुए दिल्ली मेट्रो की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article