18 साल पहले हुई थी घोषणा
देवबंद-रुड़की रेलवे ट्रैक की लंबाई यूपी में 17 किमी और उत्तराखंड में 10 किमी है। यह रेलवे ट्रैक यूपी के सहारनपुर जिले के 14 गांवों से होकर गुजरेगी। वहीं उत्तराखंड में हरिद्वार के 11 गांवों से गुजरेगी। देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन बनाने का ऐलान करीब 18 साल पहले हुआ था। घोषणा होने के कई साल बीत जाने के बाद भी इस पर काम शुरू नहीं हुआ। जिसके बाद कोराना की वजह से इस लाइन को बनाने में रुकावट आ गई। इस कारण यह अपने तय साल 2021 में बनकर तैयार नहीं हो पाई। हालांकि इस रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और पिछले पांच महीनों में अच्छी प्रगति भी हुई है।
इन गांवों की जमीन अधिग्रहित
देवबंद-रुड़की रेलवे ट्रैक को बनाने के लिए जाटौल, मंझौल जबरदस्तपुर, नियामत, साल्हापुर, राजपुर उर्फ रामपुर, दुनीचंदपुर, असदपुर करंजाली, चकरामबाडी, बंहेड़ा खास, माजरी, दिवालहेड़ी, नूरपुर और देवबंद हदूद की 86.26 हेक्टयर भूमि अधिग्रहित की गई है। वहीं हरिद्वार के 11 गांवों की 51 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
दिल्ली से हरिद्वार और देहरादून जाने में बचेगा समय
अभी दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें वाया मुजफ्फरनगर, टपरी या सहारनपुर होकर जाती है। टपरी और सहारनपुर मुख्य रेल रूट है, जिस पर बहुत ज्यादा घुमाव होने के कारण यहां ट्रेन धीमी गति से चलती है। देवबंद से टपरी होते हुए रुड़की की दूरी 60 किमी है। वहीं सहारनपुर होते हुए रुड़की की दूरी 76 किमी है। इस दूरी को ट्रेन करीब सवा दो घंटे में तय कर पाती है। लेकिन देवबंद रेलवे स्टेशन से रुड़की तक सीधा रेल रूट बन जाने से यह दूरी 27.45 किमी घटेगी। इसके साथ ही ट्रेन की स्पीड भी बढ़ेगी। जिससे दिल्ली से हरिद्वार का रास्ता पूरा करने में एक घंटे का समय कम लगेगा। साथ ही दिल्ली से देहरादून जाने में भी समय बचेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
