दिल्ली

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, कई इलाकों में धुंध की चादर; 500 के करीब पहुंचा AQI

दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह सात बजे तक दिल्ली में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 448 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है-

Image

दिल्ली में एक्यूआई का स्तर (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Delhi Pollution: दिल्ली में गुरुवार सुबह सात बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 448 अंक बना हुआ है। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 289, गुरुग्राम में 370, गाजियाबाद में 386, ग्रेटर नोएडा में 351 और नोएडा में 366 नंबर बना हुआ है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।

एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर 500 के बीच

राजधानी दिल्ली के अधिकांश और अधिकतर इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर 500 के बीच में बना हुआ है। अलीपुर में 450, आनंद विहार में 478, अशोक विहार में 472, बवाना में 454, बुराड़ी क्रॉसिंग में 473, मथुरा रोड में 467, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 451,डीटीयू में 459, द्वारका सेक्टर 8 में 460, आईटीओ में 475, जहांगीरपुरी में 478, जवाहरलाल नेहरू स्टेशन में 447, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 458, मंदिर मार्ग में 444, मुंडका में 458, नजफगढ़ में 404, नरेला में 441, नेहरू नगर में 485, नॉर्थ कैंपस डीयू में 445, ओखला फेस 2 में 467, पटपड़गंज में 468, पंजाबी बाग में 476, पूषा में 438, आरके पुरम में 457, रोहिणी में 470, सिरी फोर्ट में 466, सोनिया विहार में 463, श्री अरविंदो मार्ग में 419, विवेक विहार में 475, वजीरपुर में 482 को बना हुआ है।

इन इलाकों में घने कोहरे की छाई चादर

दिल्ली के कुछ हिस्सों और नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे आसपास के इलाकों में गुरुवार को घने कोहरे की चादर छाई हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज भी धुंध की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है। इस बीच उत्तर भारत के अन्य हिस्से भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।

मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर

वहीं हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार तक राज्य के 12 में से चार जिलों में भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों के निचले पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर ठंड से लेकर भीषण शीतलहर की नारंगी चेतावनी जारी की है, जबकि चंबा और कांगड़ा जिलों में शनिवार तक शीतलहर की पीली चेतावनी जारी की है।

(इनपुट-आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article