पटना

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का अनोखा खेल, रातें गर्म और दिन ठंडे; जानें क्या है ताजा अपडेट

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का अनोखा खेल देखने को मिल रहा है। रात में तापमान बढ़ जाता है तो दिन में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस बदलाव से लोग परेशान हो गए और जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जानें बिहार में कब से बदलेगा मौसम का रुख।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Report: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां पहले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा था, वहीं अब रातें गर्म और दिन ठंडे हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं, दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ सकती है।

पटना सहित कई जिलों में कोहरा

सुबह के समय पटना समेत राज्य के कई जिलों में हल्का कोहरा छा रहा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो जाता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव से परेशान लोग

अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से काफी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके, सरकार की ओर से अभी तक ठंड से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

भागलपुर में भी बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 19 से 22 दिसंबर के बीच भागलपुर जिले में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह और शाम के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article