दिल्ली

Delhi-NCR Weather 17-November-2025: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ने लगी ठंड! 3 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह, पारा 9 डिग्री तक लुढ़का

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में कोहरे और स्मॉग की चादर छाई रही। सोमवार को ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। रविवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-November-2025: दिल्ली में कंपकंपी और ठिठुरन का एहसास होने लगा है। पारा लुढ़कने के साथ ही ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 9 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली में रविवार को सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यह पिछले तीन साल में नवंबर माह का सबसे सर्द दिन रहा। राजधानी के लोग ठंड के साथ ही प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। यहां की हवा लगातार बेहद खराब स्तर पर दर्ज की जा रही है। आज सुबह भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 359 रिकॉर्ड हुई। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के अनुसार सोमवार को दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सोमवार को दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 20 नवंबर को फिर से मौसम साफ हो जाएगा। 22 नवंबर तक दिल्ली का मौसम शुष्क और साफ रहने की ही संभावना है। इस दौरान हल्के से मध्यम कोहरा सुबह के समय छाया रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। रात के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है।

पिछले 3 सालों में नवंबर का सबसे ठंडा दिन

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 29 नवंबर 2022 के बाद से इस महीने का सबसे ठंडा दिन था, जब दिल्ली में तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साल 2023 में 23 नवंबर को पारा सबसे कम 9.2 डिग्री तक गिर गया था और 2024 में 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया था जो सबसे ठंडा दिन था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article