दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, आज नोएडा से गुरुग्राम तक बरसेंगे बदरा

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-August-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस बारिश ने राहत और आफत दोनों का रूप लिया। बारिश से मौसम दिनभर सुहावना बना रहा। साथ ही कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ गिरने की समस्याएं भी सामने आईं। आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट (AI Image)

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-August-2025: दिल्ली-एनसीआर में रक्षाबंधन के दिन शनिवार को झमाझम बारिश हुई। जिससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। 9 अगस्त को दिल्ली में पिछले 14 सालों में अगस्त महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार रात से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो शनिवार को दिनभर जारी रहा। बारिश से एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। बारिश से शहर के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ और कई आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया। बारिश के कारण जलमग्न इलाके, उखड़े हुए पेड़ और खराब सड़कों के कारण दिल्ली का अधिकांश हिस्सा अस्त-व्यस्त हो गया। साथ ही की जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गअधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। एनसीआर के क्षेत्रों में आज नोएडा और गाजियाबाद में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। नोएडा में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार दिल्ली में लगातार बारिश के बाद अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम है। वर्ष 2011 से उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त में पिछला सबसे कम अधिकतम तापमान 2012 में 27.9 डिग्री सेल्सियस था। बारिश शुक्रवार आधी रात के आसपास शुरू हुई और शनिवार पूरे दिन जारी रही। शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 78.7 मिमी, प्रगति मैदान में 100 मिमी, लोधी रोड में 80 मिमी, पूसा में 69 मिमी और पालम में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच मौसम विभाग ने सफदरजंग में 25.9 मिमी अतिरिक्त बारिश दर्ज की।

दिल्ली में किन रास्तों पर लगा ट्रैफिक जाम

दिल्ली में शनिवार को रिंग रोड, आनंद पर्वत, न्यू रोहतक रोड, जखीरा रेलवे अंडरपास, जीटीके डिपो, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड, शास्त्री भवन, आरके पुरम, मोती बाग और किदवई नगर में जलभराव और भारी यातायात जाम की सूचना मिली। प्रगति मैदान सुरंग, धौला कुआं, आईटीओ, सैनिक फार्म के पास एमबी रोड, सराय काले खां, डिफेंस कॉलोनी अंडरपास, आजादपुर मार्केट, पीरागढ़ी चौक, पुल प्रहलादपुर, जखीरा अंडरपास और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके में भी भारी यातायात जाम देखा गया।

इन जगहों पर रहा रूट डायवर्ट

जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक के पास पेड़ उखड़ जाने के कारण दयाल सिंह कॉलेज रोड (सुनहरी पुलिया बस डिपो से जेएलएन स्टेडियम की ओर) पर वाहन रेंगते रहे और जलभराव के कारण जाकिरा अंडरपास बंद रहा। आजाद मार्केट रेलवे अंडरपास, राम बाग रोड और अन्य जलमग्न हिस्सों पर यातायात को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसे लेकर कई परामर्श जारी किए। इसमें कहा गया है, "यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे जाकिरा अंडरपास से बचें और करोल बाग तथा पश्चिमी दिल्ली क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए रोड नंबर 40, स्वामी नारायण मार्ग तथा न्यू रोहतक रोड होते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।" एक अन्य परामर्श में लोगों से दिल्ली मेट्रो सेवाओं का विकल्प चुनने का आग्रह किया गया।

दिल्ली लोक निर्माण विभाग को जलभराव के संबंध में कम से कम 30 कॉल प्राप्त हुईं। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया, "अधिकांश जलभराव वाले स्थानों को साफ कर दिया गया है और अब यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। जलभराव को कम करने के लिए सभी स्थानों पर पानी के पंपों के साथ त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं।"

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article