Delhi Water Crises: दिल्ली में यमुनापार के हजारों परिवारों को भीषण गर्मी और त्योहारों के समय में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को निर्जला एकादशी और बकरीद के मौके पर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में अचानक पानी सप्लाई रोक दी गई। बिना पूर्व सूचना के पानी की कटौती से लोगों का काफी परेशान होना पड़ा। त्योहार के मौके पर उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ा। दिनभर पानी की सप्लाई प्रभावित रहने से लोगों ने इंटरनेट पर गुस्सा जाहिर किया। हालांकि जल बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि पानी की आपूर्ति शनिवार तक सामान्य हो जाएगी।
लोग पानी की तलाश में हुए बेहाल
त्योहारों में जब लोगों के घरों में पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है, उस समय यमुनापार के लोगों पानी की हर बूंद के लिए जूझना पड़ा। शुक्रवार को निर्जला एकादशी और बकरीद के मौके पर लोगों को पानी की काफी समस्या हुई। आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना के सोनिया विहार प्लांट से अचानक जलापूर्ति रोक दी। जिससे कई इलाकों में हाहाकार मच गया। शुक्रवार को सुबह से ही सीलमपुर, वेलकम, ब्रह्मपुरी, चौहान बांगर, उस्मानपुर, गांधी नगर, कर्दमपुरी और खजूरी जैसे क्षेत्रों में पानी नहीं आया। जिसकी वजह से इन इलाकों के निवासी पानी की तलाश में भटकते नजर आए।
आज बहाल होगी पानी की सप्लाई
पानी की कटौती को लेकर जल बोर्ड का कहना है कि यूपी के मुरादनगर में नहर की सफाई के कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई है। जल बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि शनिवार तक पानी की आपूर्ति ठीक हो जाएगी। शुक्रवार को पानी की किल्लत से मजबूर लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ा। इस वजह से घरों की सफाई और त्योहार की तैयारी पर प्रभाव पड़ा। कई लोग बोरवेल या आसपास के इलाकों में पानी की तलाश में बाल्टियां लेकर भटकते भी दिखाई दिए।। इस स्थिति का कई लाभ अवैध पानी का प्लांट चलाने वाले लोगों को हुआ। स्थानीय विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कहा कि जल बोर्ड को पहले से सूचना देनी चाहिए थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
