दिल्ली

दिल्ली जल बोर्ड में बड़ा फेरबदल; 41 इंजीनियरों का हुआ तबादला

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने कामों में सुधार लाने के लिए 41 इंजीनियरों का तबादला किया है। दिल्ली सरकार को पेयजल आपूर्ति को बनाए रखने और जलभराव की समस्याओं का समाधान करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद यह बड़ा बदलाव हुआ है।

Image

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा (फाइल फोटो)

Photo : PTI

DJB Engineers Transfer: दिल्ली जल बोर्ड ने बड़े पैमाने पर अपने इंजीनियरों का ट्रांसफर कर दिया है। दिल्ली सरकार को इस गर्मी में पेयजल की आपूर्ति को सुचारु रूप से बनाए रखने और जलभराव की समस्या को हल करने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कामकाज में कुछ बेहतरी की उम्मीद में यह कदम उठाए गए हैं। यमुना की सफाई का काम भी जारी है, वहां भी पिछले महीने कई अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के लिए कार्रवाई की गई थी।

41 इंजीनियरों के तबादले

पिछले महीने, वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। उनके कार्यभार संभालने के बाद, बोर्ड में यह पहला बड़ा बदलाव हुआ है। दिल्ली जल बोर्ड ने 6 जून को एक आदेश जारी किया, जिसमें 41 एक्जिक्यूटिव इंजीनियरों के ट्रांसफर का आदेश दिया गया। सभी इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए कहा गया है।

आगे और तबादलों की गुंजाइश

इसके अलावा, आने वाले दिनों में और अधिकारियों के ट्रांसफर की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली सरकार मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए काम कर रही है। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने 15 जून तक नालों की सफाई के निर्देश दिए हैं। यह कदम जलभराव की समस्या को कम करने और नागरिकों को बेहतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

कई विभागों में हो रहे ट्रांसफर

पिछले एक महीने से दिल्ली सरकार के कई विभागों में फेरबदल की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 28 बड़े सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्सा निदेशकों के ट्रांसफर किए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस के भी कई अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में थानाध्यक्षों के भी ट्रांसफर किए गए। अब दिल्ली जल बोर्ड में भी ट्रांसफर किए गए हैं। माना जा रहा है कि ये सारे तबादले विकास और कामकाज को गति देने और जरूरी कामों में बेहतर अधिकारियों को लगाने के लिए किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article