दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कांवड़ यात्रा का असर, तीन दिन बंद रहेंगे ये रास्तें; इन सड़कों का करें इस्तेमाल

दिल्ली में कावंड़ यात्रा के चलते 3 दिन तक कई प्रमुख सड़कों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 21 जुलाई सुबह 8 बजे से 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक दिल्ली में कई सड़कें बंद रहेंगी। इस दौरान आवाजाही के लिए लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के चलते 21 जुलाई (सोमवार) सुबह 8 बजे से 23 जुलाई (बुधवार) सुबह 8 बजे तक कुछ प्रमुख सड़कों पर यातायात बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कौन-कौन सी रोड बंद रहेगी

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली में 21 जुलाई को सुबह 8 बजे से 23 जुलाई को सुबह 8 बजे तक कई सड़कें यातायात के लिए बंद रहेंगी। इनमें जीटी रोड पर अफसरा बॉर्डर से शाहदरा तक का मार्ग, सीमापुरी से अफसरा बॉर्डर तक का मार्ग, आनंद विहार से अफसरा बॉर्डर तक का मार्ग, जीटी रोड से विवेक विहार अंडरपास तक का मार्ग, स्वामी दयानंद मार्ग से केशव चौक की ओर जाने वाला मार्ग (जीटी रोड की दिशा में) और पुस्ता रोड से शास्त्री पार्क की ओर जाने वाला मार्ग शामिल हैं।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

यातायात पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।एडवाइजरी के अनुसार सीमापुरी से अफसरा बॉर्डर जाने के लिए रोड नंबर 56 की ओर जाने वाले अंडरपास का उपयोग करना है। आनंद विहार से अफसरा बॉर्डर जाने के लिए सीमापुरी की ओर जाने वाले अंडरपास का, वहीं जीटी रोड से विवेक विहार जाने के लिए अफसरा बॉर्डर के रास्ते रोड नंबर 56, स्वामी दयानंद मार्ग की ओर जाने के लिए विकास मार्ग या एनएच-9 का और पुस्ता रोड की ओर जाने के लिए एनएच-9 या रिंग रोड का रास्ता अपनाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सफर की पहले से योजना बनाएं और सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, इसलिए धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। यातायात पुलिस ने यह भी अपील की है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी लोग सहयोग करें। सड़कों पर अनावश्यक रुकने या गलत पार्किंग से बचें। वहीं, अगर आपको किसी मार्ग के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, तो दिल्ली यातायात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!