Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर दिल्ली में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी हिस्सा ले रही है। स्वतंत्रता दिवस से पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ऊंचे पोल पर लगे सभी तिरंगों को बदलने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत राजधानी के 500 स्थानों पर नए तिरंगे लगाए जाएंगे, वहीं जिन जगहों से तिरंगे हटाए गए हैं, वहां भी उन्हें पुनः स्थापित किया जाएगा।
तिरंगों के स्थायी रखरखाव के लिए दिल्ली सरकार एक नई फर्म नियुक्त करेगी, क्योंकि पूर्व फर्म का अनुबंध समाप्त हो चुका है। लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार, नई फर्म के चयन तक मौजूदा फर्म से ही कार्य करवाया जाएगा। ये तिरंगे 115 मीटर ऊंचे हाई मास्ट पोल पर लगाए जाएंगे, जिनमें से कुछ पोल जमीन पर और कुछ कंक्रीट प्लेटफ़ॉर्म पर स्थापित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, तिरंगे, पोल और प्लेटफ़ॉर्म सहित पूरे ढांचे की मरम्मत और देखभाल की जाएगी। यह पहल स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय भावना को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
